दीपावली पर बस्ती बाजार में साउंड वाली झालर की धूम:पटाखों जैसी आवाज के साथ चमकेगी रोशनी; 5 हजार रुपए तक की लाइटें उपलब्ध

0
4

दीपावली को लेकर बस्ती के बाजार में इलेक्ट्रिक झालरों और सजावटी लाइटों की दुकानें सज गई हैं। इस बार पटाखे फूटने जैसी आवाज निकालने वाली साउंड वाली झालर ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रोशनी के साथ आवाज का अनोखा संयोजन लोगों को पसंद आ रहा है। इसकी कीमत करीब 1300 रुपए रखी गई है। दुकानदारों ने इस बार बाजार में कई नई वैरायटी उतारी हैं। इनमें डिजाइन और रोशनी के लिहाज से अलग-अलग झालरें शामिल हैं। बाजार में 5 हजार रुपए तक की महंगी झालरें भी उपलब्ध हैं। वहीं, सामान्य झालरों की कीमत 40 रुपए से शुरू हो रही है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए बढ़ी मांग दीपावली पर लोग घरों और प्रतिष्ठानों को रोशनी से सजाने के लिए तरह-तरह की झालरें और लाइटें खरीदते हैं। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने इस बार कई नई डिजाइन और वैरायटी रखी हैं। खासकर साउंड वाली झालर लोगों का ध्यान खींच रही है। बिक्री को लेकर कारोबारियों का उत्साह फीका इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारियों का कहना है कि दीपावली पर हर साल झालरों और सजावटी लाइटों की मांग रहती है। हालांकि, इस बार अभी तक बिक्री को लेकर वैसा उत्साह नहीं दिख रहा है, जैसी उम्मीद थी। इसके बावजूद दुकानदारों को त्योहार नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या बढ़ने और अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here