सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना के लिए बेहद शुभ होता है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. भक्त माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं. पूजा-पाठ करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष उपाय भी करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान सच्चे मन से की गई पूजा और साधना से व्यक्ति को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में मां आदिशक्ति जगदंबा की उपासना का विशेष महत्व है. इस दौरान ग्रहों के विशेष संयोग और देवी की आराधना को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं. मान्यता है कि इन पावन दिनों में श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने से जीवन की परेशानियों का सामना करने की शक्ति मिलती है. इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि को भी धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. ऐसी मान्यता है कि इस अवसर पर मां दुर्गा के साथ दस महाविद्याओं की उपासना करना भी शुभ फलदायी हो सकता है.
नवरात्रि में चावल से जुड़ा विशेष उपाय
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि नवरात्रि में माता रानी की कृपा प्राप्त करने के लिए चावल से जुड़ा एक विशेष उपाय किया जा सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को पूरी श्रद्धा, एकाग्रता और नियमपूर्वक करने से भक्त अपनी मनोकामना मां भगवती के समक्ष रख सकते हैं. इस उपाय में साबुत चावल के 108 दानों का इस्तेमाल किया जाता है. पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्र का जाप किया जाता है और अपनी इच्छा को मन में दोहराया जाता है.
इस तरह करें उपाय
सुबह या शाम स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ करके मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने बैठ जाएं. बिना टूटे हुए बासमती चावल के दाने लें. अब कांच, स्टील, पीतल या किसी अन्य धातु के साफ कटोरे को माता रानी की प्रतिमा के सामने रखें. उसमें 108 साबुत चावल के दाने गिनकर डालें. मां भगवती के बाईं ओर सरसों के तेल का दीपक और दाईं ओर घी का दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय मां दुर्गा का ध्यान करें और अपनी मनोकामना मन में रखें. अग्नि के प्रति सावधानी बरतें और दीपक को सुरक्षित स्थान पर रखें.
इस मंत्र का करें जाप
पंडित कल्कि राम ने बताया कि अब चावल का एक-एक दाना हाथ में लें और ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप करें. हर दाने के साथ अपनी मनोकामना का स्मरण करते हुए उसे कटोरे में डालते जाएं. इस दौरान मन को शांत रखें और मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखें. नवरात्रि में ऐसा उपाय करने से माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में उन्नति के मार्ग भी आसान होते हैं.
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























