बहराइच में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार दोपहर पति-पत्नी पर बीच सड़क हमला हुआ। यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ दूरी पर हुई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। घटना का एक वीडियो शाम को सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला पर हमला करते दिख रहा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव की शरीफन का अपने पड़ोसी शरीफ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह आज दोपहर अपने पति के साथ नगर कोतवाली इलाके के जिला न्यायालय में पेशी पर आई थीं। पेशी के बाद लौटते समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से करीब दो सौ मीटर दूर विरोधियों ने उन पर हमला कर दिया। नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की जानकारी मिली है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा में लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम का मंचन:दुर्गा पूजा समिति ने कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में कराया आयोजन, उमड़ी भीड़ › पुलिस ने दुर्गा पंडालों में दी महिला सुरक्षा की जानकारी:बलरामपुर में साइबर ठगी और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया › इटवा पुलिस ने छात्राओं-महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत इमैनुएल मिशन जूनियर हाईस्कूल में दी सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी › ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल:कटहरी बाजार में खरीदारी करने जा रही थी, सिर और हाथ में चोटें“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























