शोहरतगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट भेज दिया। यह कार्रवाई एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध रोकने के अभियान के तहत की गई। एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद की देखरेख और सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अखिलेश यादव के रूप में हुई है। वह बसहिया टोला नौवडिहवा, थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे झुलनीपुर चौराहे के पास से पकड़ा। यह मामला शोहरतगढ़ थाने में केस नंबर 204/2026 के तहत दर्ज है। इसमें बीएनएस की धारा 352, 118(1), 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 लगाई गई हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पुलिस ने दुर्गा पंडालों में दी महिला सुरक्षा की जानकारी:बलरामपुर में साइबर ठगी और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया › इटवा पुलिस ने छात्राओं-महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत इमैनुएल मिशन जूनियर हाईस्कूल में दी सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी › ई-रिक्शा की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल:कटहरी बाजार में खरीदारी करने जा रही थी, सिर और हाथ में चोटें › महादेवा चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:टोल से बचने के लिए बड़े वाहन और सड़क पर खड़े टेंपो बने वजह“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















