सिद्धार्थनगर के खेसरहा ब्लॉक के आवारी गांव में नव युवक दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा जागरण का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल की बेटी और बांसी विधानसभा क्षेत्र की समाजसेविका पूजा पाल भी पहुंचीं। पूजा पाल के पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों और वहां मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान खेसरहा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवेंद्र द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि प्रिंस कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा, अमरेंद्र सिंह और अश्कंध मिश्रा जैसे लोग मौजूद थे। जागरण के दौरान मां दुर्गा की भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। नव युवक दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने सभी अतिथियों, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफल और यादगार बना। समिति ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की उम्मीद जताई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में नवरात्रि के पांचवें दिन, कई लोग रहे मौजूद › हुसैनाबाद थाना रोड पर गड्ढों में पानी, हादसे का डर:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी; स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की › 89 हटाए गए कर्मचारियों की वापसी का आदेश पत्र मिला:ऊर्जा सचिव के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पत्र रिसीव, पदाधिकारी मौजूद › कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















