Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम असम में बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

असम में बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

0
7

ग्वालपाड़ा (असम)। असम के ग्वालपाड़ा जिले में पुलिस ने बच्चों समेत 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सभी को असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) के बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से आज मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने यह कार्रवाई ग्वालपाड़ा स्थित एएसटीसी बस अड्डे के आसपास की। गिरफ्तार लोगों में बच्चों के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है।

हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान, उनके भारत में प्रवेश करने की परिस्थितियों तथा इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।

Follow @mntnewsbharat