Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 6 महीने से लापता अस्वस्थ युवक मिला:हर्रैया पुलिस ने खोजकर परिजनों को...

6 महीने से लापता अस्वस्थ युवक मिला:हर्रैया पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा, परिवार ने जताया आभार

6 महीने से लापता अस्वस्थ युवक मिला:हर्रैया पुलिस ने खोजकर परिजनों को सौंपा, परिवार ने जताया आभार

बस्ती। हर्रैया थाना पुलिस ने छह महीने से लापता एक अस्वस्थ युवक को खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। श्रावस्ती जिले के छरदत्तनगर ग्रींट थाना क्षेत्र के राजापुर पुरैना गांव का रहने वाला सुनील कुमार (20) मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह करीब छह महीने पहले घर से लापता हो गया था। परिजन लंबे समय से उसे ढूंढ रहे थे। शनिवार, 10 अक्टूबर को हर्रैया पुलिस को सीएचसी हर्रैया के पास युवक के होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तुरंत युवक को अपने साथ लिया और उसके परिवार से संपर्क किया। सूचना मिलने पर युवक के पिता छब्बन और रिश्तेदार सुभाष थाने पहुंचे। पुलिस ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सुनील को उन्हें सौंप दिया। छह महीने बाद बेटे को पाकर परिवार ने पुलिस का आभार जताया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat