Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आगरा नकली दवा कांड:पांच नामी कंपनियों को नोटिस, धनौली-टेढ़ी बगिया से मिली...

आगरा नकली दवा कांड:पांच नामी कंपनियों को नोटिस, धनौली-टेढ़ी बगिया से मिली दवाओं का मांगा हिसाब – Agra Fake Drug Case: Five Companies Issued Notices, Details Sought

आगरा नकली दवा कांड:पांच नामी कंपनियों को नोटिस, धनौली-टेढ़ी बगिया से मिली दवाओं का मांगा हिसाब - Agra Fake Drug Case: Five Companies Issued Notices, Details Sought

नकली दवा मामले में औषधि विभाग ने पांच कंपनी को नोटिस भेजा है। इसमें धनौली-टेढ़ी बगिया में बरामद दवाओं के नमूने भेजे हैं। इन दवाओं के निर्माण संबंधी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बारे में जानकारी भी मांगी गई है।

औषधि विभाग ने 29 सितंबर को धनौली में अवैध गोदाम से पांच करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की थीं। 5 अक्तूबर को टेढ़ी बगिया में झाड़ियों और नालों में भी दवाएं बरामद हुईं। दोनों जगह से बरामद दवाएं समान कंपनी की हैं और उन्हीं बीमारियों की हैं। ऐसे में ये एक ही रैकेट की कारस्तानी मानी जा रही है। ये देश-विदेश की पांच कंपनियों के उत्पाद हैं। इनको ई-मेल के जरिये नोटिस जारी किया है।

इसमें दवाओं के फोटो, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी भेजी है। इसमें कंपनी से इनकी स्वयं जांच करने के लिए नमूने लेने को भी कहा है। साथ ही इनसे दवाओं के उत्तर प्रदेश में कहां-कहां वितरक हैं, इसकी भी जानकारी मांगी है। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कि दोनों जगह से बरामद दवाएं समान कंपनी की हैं। कंपनियों का जवाब आने से कार्रवाई में सहयोग मिलेगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat