श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर बुधवार को बोलेरो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के खलीलपुरवा कैलाशपुर निवासी राजित राम (35), पुत्र बाबूलाल, बलरामपुर में पानी की टंकी पर काम करने जा रहे थे। वहीं, सोनवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी लवकुश (28), पुत्र बाबादीन, बलरामपुर जिले के उतरौला में मजदूरी करने जा रहे थे। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के असनहवा निवासी शालिनी तिवारी (21), पुत्री सुरेश कुमार, इकौना से ई-रिक्शा में बैठकर बलरामपुर के एमएलके डिग्री कॉलेज जा रही थीं। दो घायलों को किया गया रेफर बताया गया कि इसी दौरान बलरामपुर की ओर से इकौना आ रही बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर में तीनों सवार घायल हो गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने राजित राम को मेडिकल कॉलेज बहराइच और लवकुश को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। वहीं, शालिनी तिवारी का सीएचसी में ही इलाज किया गया।
बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल:श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर हुआ हादसा, दो घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
और पढ़ें
›
खबर छपने के बाद चौगोई में सड़क मरम्मत तेज:LT के मुताबिक 60% काम पूरा, बाकी मरम्मत 25 नवंबर 2026 तक होगी
›
प्रधान ने पार्क में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग की:महराजगंज में डीएम को सौंपा पत्र; ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
›
दैनिक भास्कर की खबर का असर:छपिया शिवपुर गांव में काम शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी
