टोल प्लाजा के पास सड़क पर गहरे गड्ढे:बस्ती के बैरागल गांव में वाहन चालकों को परेशानी; स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की

0
0

बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में रामजानकी मार्ग पर बैरागल गांव के पास टोल प्लाजा के दोनों तरफ सड़क खराब है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। आसपास का रास्ता ठीक होने के कारण वाहन चालकों को दूर से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। पास पहुंचने पर उन्हें अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। इससे पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा रहता है। राहगीर सुनील यादव ने बताया कि सड़क का बाकी हिस्सा ठीक है, लेकिन टोल प्लाजा के पास अचानक गड्ढे सामने आ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी आजाद सिंह ने बताया कि गड्ढों के कारण यहां आए दिन हादसे होते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। खराब सड़क से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी विक्रम यादव, राहुल गौड़, सुनील यादव और अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क ठीक नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here