सिसवा नगरपालिका में मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर शासन स्तर पर हलचल तेज हो गई है। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 199.90 लाख रुपये (करीब 1.99 करोड़ रुपये) की वित्तीय स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है। इससे नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जगी है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने एक सितंबर 2026 को जारी पत्रांक 48162/वीआईपी/मं.न.वि./2026 के माध्यम से नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष की ओर से 20 अगस्त 2026 को नगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 199.90 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ था। इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पेयजल, जलनिकासी, सड़क सहित नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन स्तर पर प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाना सकारात्मक संकेत है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नगरवासियों को बुनियादी समस्याओं से राहत मिल सके।
इस पहल को नगरपालिका क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, अभी वित्तीय स्वीकृति मिलने और धनराशि जारी होने की प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। अब निगाहें शासन के अगले निर्णय पर टिकी हैं, जिससे करीब दो करोड़ रुपये की इस विकास पहल को धरातल पर उतारने का रास्ता साफ हो सके।
सिसवा के विकास प्रस्ताव को शासन की हरी झंडी:मूलभूत सुविधाओं के लिए 1.99 करोड़ रुपए की पहल, मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रमुख सचिव को भेजा प्रस्ताव
और पढ़ें
›
प्रधान ने पार्क में आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग की:महराजगंज में डीएम को सौंपा पत्र; ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
›
दैनिक भास्कर की खबर का असर:छपिया शिवपुर गांव में काम शुरू, स्थानीय लोगों में खुशी
›
बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल:श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा पर हुआ हादसा, दो घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
