बस्ती के नगर थाना क्षेत्र में पटाखे को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कहासुनी के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग घटना टीमा गांव की है। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब आठ बजे पटाखे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान 40 साल के कन्हैया लाल ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे कन्हैया लाल को देखकर पास खड़े पांच साल के बच्चे ने उन पर पानी डाल दिया। इसके बाद परिजनों ने कंबल आदि डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुके थे। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन कन्हैया लाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल गांव में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घर में पटाखे को लेकर झगड़ा, युवक ने लगाई आग:कहासुनी के बाद खुद पर छिड़का पेट्रोल, परिजनों ने कंबल डालकर बुझाया
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में गोला दागते समय बालक घायल:इकौना के मोहल्ला चौक में हुआ हादसा, सीएचसी में भर्ती कर इलाज शुरू
›
निचलौल के खेत में युवक का शव मिला:मौत की वजह जानने के लिए ASP ने जांच की
›
सिटकहा पाण्डेय में रामताल मेले में कबड्डी प्रतियोगिता:महेन्द्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से मिलकर प्रतियोगिता शुरू कराई, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए
