Gonda Teacher Murder Case | Sudha Yadav Laxmi Yadav School Fight Video

0
2

बस्ती में प्राइमरी स्कूल की टीचर सुधा यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप कांग्रेस की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव पर है। दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।

.

हत्या से एक साल पहले लक्ष्मी यादव गोंडा के नवाबगंज के प्राइमरी स्कूल पर पहुंची थी। वहां सुधा यादव और लक्ष्मी के बीच जमकर मारपीट हुई थी। झगड़े का वीडियो बुधवार को सामने आया है।

दो तस्वीरें देखिए…

सुधा बाल खींचकर लक्ष्मी को जमीन पर बैठा देती है। इस दौरान सुधा के पति सुधा शंकर यादव लक्ष्मी का हाथ पकड़े रहते हैं।

सुधा बाल खींचकर लक्ष्मी के सिर पर खींचकर डंडा मारती है।

सुधा बाल खींचकर लक्ष्मी के सिर पर खींचकर डंडा मारती है।

स्कूल में सुधा और लक्ष्मी की मारपीट हुई थी

25 सितंबर 2025 को को लक्ष्मी अपने साथी दीनानाथ के साथ नवाबगंज के हरिवंशपुर के कंपोजिट विद्यालय पहुंची। सुधा से मारपीट करने लगी और स्कूल का रजिस्टर फाड़ दिया था। फिर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके बाद सुधा और उसके पति सुधा शंकर ने लक्ष्मी को पकड़ लिया था। सुधा और उसके पति ने बाल खींचकर लक्ष्मी को डंडे से पीटा था।

इस मामले में सुधा यादव ने नवाबगंज थाने में लक्ष्मी यादव और उसके साथी दीनानाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 26 सितंबर 2025 से मामले की जांच शुरू कर दी थी।

तस्वीर एक साल पहले की है, जब लक्ष्मी यादव को बस्ती में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

तस्वीर एक साल पहले की है, जब लक्ष्मी यादव को बस्ती में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया था।

लक्ष्मी ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

मुकदमा दर्ज होने के बाद 28 सितंबर 2025 को लक्ष्मी यादव ने भी नवाबगंज थाने में शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने सुधा यादव और उनके पति सुधा शंकर पर आरोप लगाया था कि वह कोल्हमपुर मंदिर में दर्शन करने गई थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में स्कूल के पास उन्हें पकड़कर उनके साथ डंडे से मारपीट की और बाल खींचे।

लक्ष्मी ने आरोप लगाया था कि सुधा यादव ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। इस मामले में उन्होंने बस्ती की सीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर किया था। कोर्ट ने बीएसए गोंडा से रिकॉर्ड तलब किया था। लक्ष्मी का आरोप था कि इसी मामले को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।

पुलिस बोली- सुधा का बयान दर्ज हो चुका था

नवाबगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पुराने मुकदमे में पुलिस जांच कर रही है। टीचर सुधा यादव का बयान दर्ज हो चुका है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षिका की हत्या की जानकारी उन्हें भी मिली है। इस संबंध में बस्ती पुलिस से रिपोर्ट मांगी जाएगी।

गोंडा के बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को स्कूल में घुसकर लक्ष्मी यादव ने शिक्षिका सुधा यादव के साथ मारपीट की थी। इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। दोनों के बीच आपसी विवाद भी चल रहा था।

उन्होंने कहा कि बस्ती में शिक्षिका की हत्या की सूचना मिली है। यह बेहद दुखद है। पूरा बेसिक शिक्षा विभाग पीड़ित परिवार के साथ है। विभाग ने बस्ती पुलिस से बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

सुधा के पति सुधाशंकर यादव ने बताया कि लक्ष्मी हम लोगों से पुरानी दुश्मनी रखती थी।

सुधा के पति सुधाशंकर यादव ने बताया कि लक्ष्मी हम लोगों से पुरानी दुश्मनी रखती थी।

अब पूरा मामला पढ़िए…

सुधा यादव (52) गोंडा के नवाबगंज में एक सरकारी विद्यालय में टीचर थीं। उनके पति सुधा शंकर यादव (45) भी यहीं एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाते हैं।

महिला टीचर सुधा यादव के 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी अंशिका (30) की शादी हो चुकी है। इसके बाद बेटा अखिलेश (24) हैं, जो फैजाबाद की साकेत यूनिवर्सिटी से एमएससी कर रहा है। दो छोटी बेटियां अनुपम (20) और प्रिया (12) हैं।

बेटे अखिलेश ने बताया- 3 साल पहले लक्ष्मी ने मेरी मां की शिकायत की थी कि वह फर्जी मार्कशीट के आधार पर नौकरी कर रही है।

इसको लेकर लक्ष्मी कोर्ट भी गई थी। फिर हाईकोर्ट में भी शिकायत की थी। लेकिन सभी जगह से केस खारिज हो गया था। इसके बाद से ही वह मां और हमारे परिवार से दुश्मनी रखती थी।

अखिलेश ने बताया- हम लोग अयोध्या रहते हैं। दिवाली में गांव आए थे। घर पर घास-फूस हो गई थी। पापा गेट के पास सफाई कर रहे थे। मम्मी भी वहीं कुर्सी पर बैठी थीं।

लक्ष्मी स्कूटी से उधर से आई। उसने गाली देते हुए कहा कि आज खून की नदियां बहा दूंगी। इसके बाद वह अपने घर से आलोक यादव, प्रेमचंद यादव समेत 10-12 लोग को बुलाकर ले आई। सभी लाठी-डंडा, चाकू लेकर आए और हम लोगों पर हमला कर दिया।

कलवारी सीओ बृजेश सिंह ने बताया- लक्ष्मी मायके बैजलपुर से अपने ससुराल ताहिरपुर आ रही थी। उसके यहां लक्ष्मीजी की प्रतिमा की स्थापना थी। जैसे ही वह सुधा के घर के पास पहुंची, दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

लक्ष्मी ने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान सुधा, उसके पति और बेटा-बेटी घायल हो गए। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

रामपुर CRPF कैंप हमले के दोषी की हत्या, थाने से निकलते ही कनपटी पर गोली मारी, एक साल पहले आज के ही दिन जेल से छूटा था

यूपी के रामपुर में CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ खां (53) की मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर खजुरिया थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here