सिसवा नगरपालिका के गांधी नगर वार्ड स्थित अस्पताल रोड पर बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को झकझोर दिया। सिसवा सीएचसी के नजदीक बाइक और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नगरपालिका के सबया उत्तर टोला निवासी सागर (19), प्रदीप (20) और हिमांशु (17) एक ही बाइक पर सवार होकर सिसवा कस्बे की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक जैसे ही सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंची, तभी सामने से जा रही एक पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हिमांशु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सागर और प्रदीप गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सिसवा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हिमांशु पुत्र सुरेंद्र मूल रूप से कुशीनगर जनपद के ग्रामसभा सेखुईं का निवासी था। वह सागर का मौसेरा भाई था और दीपावली की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर आया हुआ था। दो भाइयों और एक बहन में हिमांशु सबसे बड़ा था। छुट्टियों में रिश्तेदारों के साथ बिताए जा रहे खुशनुमा पलों का इस हादसे के साथ अचानक अंत हो गया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सिसवा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:सीएचसी के पास बाइक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
और पढ़ें
›
श्रावस्ती पहुंचे थाईलैंड के बौद्ध अनुयायी:जेतवन विहार के सामने धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान बुद्ध के उपदेशों को किया याद
›
विसर्जन जुलूस में डीजे की आवाज पर विवाद:निचलौल में दो डीजे संचालकों समेत चार लोगों पर केस
›
रखिया में किसानों को पराली न जलाने की सलाह:खेत बचाओ अभियान में कृषि अधिकारियों ने मिट्टी की सेहत, खेती की लागत और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी
