ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से रविवार को ग्रामीण प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 1200 छात्र-छात्राओं ने हि
.
जमुनहा तहसील क्षेत्र के जैता जानकी नगर स्थित बिन्द्रा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में 350 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापक दिनेश कुमार वर्मा, राम बरन भार्गव, शोभाराम वर्मा, अमृत लाल वर्मा और यशवंत कुमार ने सहयोग किया। शिक्षकों और कक्ष निरीक्षकों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कॉलेज के परीक्षा संरक्षक कामता प्रसाद वर्मा और समन्वयक ओम प्रकाश पटेल ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 6 दिसंबर 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जमुनहा तहसील के बरदेहरा स्थित यशोदा कुंज इंटर कॉलेज में होगा।




















