श्रावस्ती के भिनगा नगर में रविवार शाम ब्लैकआउट मॉकड्रिल की गई। शाम 6 बजे सायरन बजते ही लोगों ने घरों के मेन स्विच बंद कर दिए। इसके बाद नगर में आधे घंटे तक अंधेरा रहा। शाम 6:30 बजे तक चले अभ्यास में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया। सर्च ऑपरेशन चलाकर 8 घायलों को निकाला मॉकड्रिल में एसएसबी, नागरिक सुरक्षा कोर, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन टीम ने हिस्सा लिया। एसएसबी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर तय स्थान से 8 घायल नागरिकों को बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद एंबुलेंस से उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। आग लगने की सूचना पर 10 मिनट में पहुंची टीम गोलाबारी के काल्पनिक परिदृश्य में एक मकान में आग लगने की सूचना आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 1077 पर दी गई। सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। एसएसबी के जवानों और नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। तय इमरजेंसी सायरन बजाकर लोगों को ब्लैकआउट का संकेत दिया गया। प्रशासन की ओर से संकेत मिलने के बाद लोगों ने घरों की बिजली फिर से चालू की।
विधायक और डीएम ने बताई मॉकड्रिल की अहमियत श्रावस्ती के विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर सभी जिलों में मॉकड्रिल की गई। श्रावस्ती में भी आम लोगों के सहयोग से यह अभ्यास पूरा हुआ। जिलाधिकारी मनोज कुमार राय ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में प्रशासन की तैयारी, विभागों के बीच तालमेल और तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को परखना है। इसमें संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों और काम करने की क्षमता का भी परीक्षण किया गया।
श्रावस्ती में सायरन बजते ही बंद हुईं बत्तियां:8 घायलों का रेस्क्यू, 10 मिनट में आग पर काबू पाने का मॉकड्रिल
BREAKING
NEWS

















