Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश किसानों की समस्याएं लंबित रखने पर आंदोलन की चेतावनी:भिनगा में भाकियू का...

किसानों की समस्याएं लंबित रखने पर आंदोलन की चेतावनी:भिनगा में भाकियू का मासिक बैठक, मध्यांचल जोन के महासचिव विनोद कुमार शुक्ल हुए शामिल

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मासिक बैठक श्रावस्ती के भिनगा में हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष रक्षा राम यादव ने की। उमाशंकर मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू के मध्यांचल जोन के महासचिव विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रशासन किसानों की छोटी-छोटी समस्याओं को भी लंबित रखता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशैली ठीक नहीं है।
शुक्ल ने कहा कि अगर कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करेगी।
बैठक को सोम शर्मा, जगत राम साहू, सोमई प्रसाद चौधरी, बड़का देवी, रजवंता देवी, शांति देवी, हनुमंत लाल पांडेय, अमृत लाल वर्मा, जगदेव प्रसाद, राकेश कुमार आर्य और द्रोपदी ने भी संबोधित किया।