Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हाईटेंशन टावर से टकराकर सारस घायल:वन्यजीव रक्षक टीम ने उपचार कराया, मधवलिया...

हाईटेंशन टावर से टकराकर सारस घायल:वन्यजीव रक्षक टीम ने उपचार कराया, मधवलिया रेंज में छोड़ा

0
3

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उड़ते समय एक सारस हाईटेंशन टावर से टकराकर घायल हो गया। उसके पैर में चोट लगी। सूचना मिलने पर वन्यजीव रक्षक टीम मौके पर पहुंची और सारस को अपने संरक्षण में लिया। एक व्यक्ति ने घायल सारस की जानकारी टीम के रामबचन साहनी को दी थी। टीम उसे उपचार के लिए ले गई। उपचार के बाद सारस को मधवलिया रेंज परिसर में रखा गया। रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि सारस को रेंज परिसर में उपचार के लिए रखा गया है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया जाएगा।