श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमरपुरवा गांव में 18 दिन के नवजात आयुष की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुधवार को टीका लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और गुरुवार सुबह मौत हो गई। मौत का कारण अभी साफ नहीं है। परिजनों के मुताबिक, गांव में बुधवार को टीकाकरण कैंप लगा था। आशा की सूचना पर वे मां और बच्चे को कैंप ले गए, जहां आयुष को टीका लगाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एएनएम कस्तूरी के पति रंगीलाल नवजात बच्चों को टीका लगा रहे थे। ग्रामीणों का भी कहना है कि रंगीलाल टीकाकरण कैंपों में टीके लगाते हैं। परिजनों ने सवाल उठाया कि वह किसके कहने पर टीके लगा रहे थे। आयुष, चमरपुरवा निवासी अशोक का बेटा था। उसकी मां रेखा देवी की पहले दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी निधि 6 साल की और दूसरी बेटी नित्या 4 साल की है। सूचना मिलने पर 112 और मल्हीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग से भी मामले की जांच की मांग की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि आयुष की मौत टीकाकरण से हुई या किसी अन्य बीमारी से। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद पता चलेगा।
मल्हीपुर में 18 दिन के नवजात की मौत:परिजनों ने टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाया, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटे
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















