बस्ती में गुरुवार दोपहर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में पैकोलिया मुस्लिम ने सल्टौआ को 60 रन से हराया। रहमत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट बाबा गोविंद कलहंस स्पोर्ट्स ग्रुप ने कराया। देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज के मैदान पर हुए उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अखिलेश चौधरी विक्की ने की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया।
अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और अनुशासन व आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल से जुड़ी किसी समस्या या जरूरत पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मैच में सल्टौआ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पैकोलिया मुस्लिम ने 10 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाए। रहमत ने 55 रन की पारी खेली।
123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सल्टौआ की टीम 62 रन पर सिमट गई।
इस दौरान आयोजक चंद्र भूषण सिंह, आफताब आलम, राकेश चौधरी, मनीष चौधरी, नकुल कुमार और रविन्स पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।































