श्रावस्ती जिले की निरहा ग्राम सभा में नाली जाम होने से गंदा पानी और मलबा सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। यह रास्ता सोनवा थाने और गिलौला ब्लॉक के तहत आता है। सड़क के किनारे खुली नाली से बदबू आती है और मच्छर बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। नाली के सामने रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। लोगों के मुताबिक, बच्चे खेलते समय नाली में गिर जाते हैं। शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं, जिससे लोग घरों के बाहर नहीं बैठ पाते। स्थानीय लोगों राकेश, संतोष, दुर्गेश और मुकेश ने यह जानकारी दी।































