महराजगंज के भैय्या फरेंदा में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर NH-24 दोनों तरफ से जाम कर दिया। डॉ. संजय निषाद और निशांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
.
सूचना मिलने पर फरेंदा के उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी की ओर से आश्वासन मिलने के बाद डॉ. संजय निषाद ने धरना खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
BREAKING
NEWS

















