Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत पशु अस्पताल में डॉक्टर छुट्टी पर:वार्ड ब्वाय संभाल रहे दवा का...

विक्रमजोत पशु अस्पताल में डॉक्टर छुट्टी पर:वार्ड ब्वाय संभाल रहे दवा का काम, पशुपालक पैरावेट पर निर्भर

0
2

विक्रमजोत के राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात इकलौते डॉक्टर राम मूर्ति वर्मा छुट्टी पर हैं। ऐसे में पशुपालक दवा और सीमन के लिए पैरावेट पर निर्भर हैं। अस्पताल में वार्ड ब्वाय श्री तिवारी जानवरों को दवा दे रहे हैं। स्थानीय लोग उन्हें डॉक्टर समझकर अपने पशुओं का इलाज कराते हैं। सीबीओ अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग में कुछ डॉक्टर हैं, लेकिन जिले में फार्मासिस्ट नहीं है। सरकार नई भर्ती नहीं कर रही है, इसलिए विभाग इस बारे में कुछ नहीं कर सकता। फोटो: राजकीय पशु चिकित्सालय विक्रमजोत का मुख्य गेट। अंदर पशु चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट के कक्ष बंद हैं।