श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, कैलाशपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच अचानक जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक पर सवार महिला समेत दो लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक कार सवार ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया।
और पढ़ें
›
प्रेम की ऊँचाई और जिद का भंवर: जब मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, थम गईं सांसें
›
भिनगा तहसील में पेशी के लिए निकले दो युवक लापता:श्रावस्ती में नई अपाचे बाइक भी गायब; तीन दिन से नहीं मिला सुराग
›
प्रेमी से शादी की मांग पर युवती टावर पर चढ़ी:महराजगंज में परिवार बहन के पति से शादी कराना चाहता था; पुलिस ने समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा