BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज–5 के तहत श्रावस्ती पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी, महिलाओं...

मिशन शक्ति फेज–5 के तहत श्रावस्ती पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दी गई जानकारी

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने एवं किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी साइबर आपात स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा संबंधी सेवाओं तथा *UPCOP ऐप* एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता संबंधी सामग्री वितरित की गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके।इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

और पढ़ें
› बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद* › क्षेत्राधिकारी ललिया द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।*
संबंधित खबरें
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा श्री अशोक कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मनकापुर जनपद गोण्डा में जनसुनवाई कर शिकायतों को सुना गया एवं निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।* और पढ़ें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat