BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज सीमावर्ती युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने की पहल, 62वीं वाहिनी...

सीमावर्ती युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने की पहल, 62वीं वाहिनी ने दो कौशल विकास प्रशिक्षणों का किया शुभारंभ

 

भिनगा, 19 सितम्बर 2026।

सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आज रियर हेडक्वार्टर, भैंसाईनाका में दो महत्वपूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती इन्द्राणी वर्मा, विधान सभा सदस्य, भिनगा रहीं। उनके कर-कमलों द्वारा समवाय गुज्जरगौरी के कार्यक्षेत्र के 15 सीमावर्ती पुरुष/महिलाओं हेतु 20 दिवसीय कुटीर उद्योग (हैंडीक्राफ्ट आइटम्स) प्रशिक्षण तथा समवाय भैंसाईनाका के कार्यक्षेत्र के 15 युवाओं हेतु 20 दिवसीय सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम  आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* और पढ़ें

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती इन्द्राणी वर्मा ने 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के हित में किए जा रहे नागरिक कल्याण एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को नई तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने तथा रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में सहायक होंगे। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन में किया गया। वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों एवं युवाओं को उनकी स्थानीय आवश्यकताओं एवं रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

और पढ़ें
› पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* › बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

कुटीर उद्योग (हैंडीक्राफ्ट आइटम्स) प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता एवं उपयोगिता बढ़ाने तथा उन्हें बाजार से जोड़कर आय के साधन विकसित करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। वहीं सोलर टेक्नीशियन प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना, रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यावहारिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

62वीं वाहिनी द्वारा इससे पूर्व भी नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में कौशल विकास, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं में प्रशिक्षण को लेकर उत्साह एवं सकारात्मकता दिखाई दी। इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट श्री नाबाचंद्रा सिंह,प्रेरणा फाउंडेशन के श्री संजय, अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, प्रशिक्षक, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती जनता के साथ समन्वय एवं सहभागिता को मजबूत करते हुए “सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” की भावना के अनुरूप नागरिक कल्याण एवं सामाजिक विकास के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat