Home लोकल न्यूज श्रावस्ती पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में बढ़ी...

श्रावस्ती पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत के मामले में बढ़ी हलचल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

 

 

और पढ़ें
› पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* › बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 उतरौला क्षेत्रान्तर्गत डीसीएम पर लदा हुआ भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया गया बरामद* › थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र में कमलेश की मौत के मामले में घटनाक्रम को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों की ओर से पुलिस पर लापरवाही और पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी न देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मंगलवार रात पुलिस और प्रशासन की ओर से कमलेश के वाहन से कूदने की बात कही गई थी, जबकि बुधवार को परिजनों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया।मामले में कानूनगो संतोष कुमार तिवारी और लेखपाल दिनेश पटेल को निलंबित किया गया है, जबकि थाना प्रभारी आशीष वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रदेव पटेल और आरक्षी परविंदर कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। गिलौला थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को सौंपी गई है।देर रात शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव मर्चरी में रखा गया था। बड़े बेटे संजय के मुंबई से पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पांच थानों की पुलिस तैनात है। वहीं मामले को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की सक्रियता के बीच घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि कमलेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटनाक्रम में किसकी क्या भूमिका थी।

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्योहार मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) व दशहरा के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम  आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* और पढ़ें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat