BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज बाजरे के खेत में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप

बाजरे के खेत में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप

Tundla, Firozabad : थाना क्षेत्र के गांव बसई में बाजरे की फसल काटते समय खेत में विशाल अजगर दिखाई देने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। खेत मालिक शीलेन्द्र ठेनुआ के खेत में मजदूर बाजरा काट रहे थे, तभी उनकी नजर अजगर पर पड़ी।

अजगर को देखते ही मजदूर काम छोड़कर खेत से बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया।

अजगर पकड़े जाने के बाद खेत में काम कर रहे मजदूरों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की कार्रवाई की।

संबंधित खबरें