Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महुरनियां-बौरिहवा की कच्ची सड़क बदहाल:ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की; दूसरा रास्ता...

महुरनियां-बौरिहवा की कच्ची सड़क बदहाल:ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की; दूसरा रास्ता लेने पर 2 किलोमीटर घूमना पड़ता है

0
0

श्रावस्ती जनपद में विकासखंड सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिटकहवा के मजरा महुरनियां गांव से बौरिहवा गांव को जाने वाली कच्ची सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
महुरनियां से बौरिहवा गांव जाने वाला यह रास्ता ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बन्ठिहवा और महुरनियां गांव के लोग इसी रास्ते से अपने खेतों तक पहुंचते हैं। खेतों में कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाइन मशीन ले जाने का भी यही एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा महुरनियां से बौरिहवा गांव पहुंचने के लिए यह शॉर्टकट मार्ग है। इस रास्ते से जाने पर ग्रामीणों को दूरी कम तय करनी पड़ती है, जबकि दूसरा रास्ता अपनाने पर करीब दो किलोमीटर घूमकर गांव पहुंचना पड़ता है।
लंबे समय से सड़क बदहाल होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर खेती के मौसम में कृषि उपकरण और वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीण उज्याल, सुमिरन, राम अचल, गणेश, छंगे सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से सड़क की समस्या का समाधान कराकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।