MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा:जून-जुलाई की चिंता...

फरेंदा में लगातार बारिश से धान की फसल को फायदा:जून-जुलाई की चिंता दूर हुई, अब अच्छी पैदावार की उम्मीद

0
12


फरेंदा (महराजगंज) में पिछले एक हफ्ते से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। इससे किसान काफी खुश हैं और धान की फसल को बहुत फायदा मिला है। फसल अब पकने के आखिरी दौर में है। अगर मौसम साथ देता रहा, तो कटाई से पहले फसल की गुणवत्ता और पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। वही दूसरी तरफ देखा जाए कम पानी वाली फसलो को नुकसान भी जैसे सब्जी की फसल में पानी लग जाने से सूख जाएगी पीले पड़ जाएगी । फल लगना बन हो जाएगा । किसानों के मुताबिक, जून और जुलाई में कम बारिश के कारण शुरुआत में फसल की हालत ठीक नहीं थी। बीच-बीच में हुई हल्की बारिश ने कुछ हद तक स्थिति को संभाला था। अब एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया है। इससे सिंचाई की जरूरत भी कम हो गई है और किसानों को काफी राहत मिली है। स्थानीय किसान बैजनाथ, संतलाल, राधेश्याम, जगदीश प्रसाद और राम केवलराम प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में कुछ नुकसान हुआ था। लेकिन सितंबर के आखिर और अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई बारिश से फसल को बहुत फायदा होगा। उनके अनुसार, खेतों में पानी रहने से धान के पौधों को जरूरी नमी मिल रही है। इससे दाने भरने की प्रक्रिया अच्छी होगी और अनाज की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। किसानों ने यह भी कहा कि अब ट्रैक्टर और दूसरी मशीनों से खेतों की नियमित देखभाल और सही सिंचाई करते रहना जरूरी है। इससे जलभराव के कारण फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अगले दो से तीन हफ्ते तक बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई, तो इस सीजन में धान की फसल से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इससे स्थानीय बाजारों में अच्छी कमाई की उम्मीद भी है। कुल मिलाकर, फरेंदा के किसानों के लिए यह बारिश सही समय पर आई राहत है। इससे उम्मीद है कि इस बार धान की फसल बेहतर होगी और उन्हें आर्थिक फायदा मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here