BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी की धूमधाम:बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में मंदिरों की विशेष सजावट की,...

जन्माष्टमी की धूमधाम:बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र में मंदिरों की विशेष सजावट की, शाम को मनाएंगे उत्सव

0
0


जनपद बहराइच की तहसील मोतीपुर (मिहींपुरवा) के थाना मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शोभापुरवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर गांव के मंदिरों की विशेष साफ-सफाई और आकर्षक सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार जन्माष्टमी की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य एवं मनमोहक झांकियां सजाई गई हैं, जिन्हें देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों में खासा उत्साह है। वहीं धार्मिक आयोजन के तहत रामचरितमानस पाठ एवं श्रीकृष्ण कथा का भी आयोजन किया गया है। गांव की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जा रही है। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूरी तरह उत्साहित नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पर्व हर वर्ष गांव में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here