मनीषा मैरिज हॉल से पोखरा आवास की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों बहुत खराब हो गई है। संजय गोंड के घर के पास सड़क की हालत इतनी बिगड़ गई है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के पानी के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे ये गड्ढे दिखाई नहीं देते। इस वजह से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की हालत और खराब हो जाती है। पानी जमा होने से पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के गड्ढों में गिरने की आशंका रहती है। सड़क पर पानी निकलने का सही इंतजाम नहीं होने से यह समस्या बढ़ती जा रही है। राहगीर प्रदीप, सुभाष, निरहू और कलीमुल्लाह ने बताया कि इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क ठीक कराने और पानी निकलने का इंतजाम करने की मांग की है।
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































