BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामपुर के जुगराज पुरवा में आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया:कई दिनों से गांव...

रामपुर के जुगराज पुरवा में आदमखोर तेंदुआ पकड़ा गया:कई दिनों से गांव के बाहर घूम रहा था, लोग घरों से निकलने से डर रहे थे

0
3


रामपुर धोबियाहार क्षेत्र के जुगराज पुरवा में कई दिनों से दिख रहे आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है। रविवार सुबह करीब 3 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जुगराज पुरवा और आसपास के कई गांवों में तेंदुआ लगातार देखा जा रहा था। कभी खेतों के पास तो कभी घरों के नजदीक उसके दिखने से ग्रामीणों में दहशत थी। डर के कारण लोग रात में घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे थे। तेंदुए के लगातार दिखने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम निगरानी कर रही थी। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक जगह पिंजरा लगाया था। सुबह ग्रामीणों को तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का कई दिनों से बना डर अब काफी कम हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here