BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जुगराज पुरवा में तेंदुआ पिंजड़े में कैद:सुबह 3 बजे पकड़ गया, गांवो...

जुगराज पुरवा में तेंदुआ पिंजड़े में कैद:सुबह 3 बजे पकड़ गया, गांवो में कई दिनों से घूम रहा था

0
2


जुगराज पुरवा के आबादी वाले इलाके में कई दिनों से दिखाई दे रहे तेंदुए को वन विभाग ने आखिरकार पिंजड़े में कैद कर लिया। रविवार सुबह करीब 3 बजे तेंदुआ पिंजड़े में फंस गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से जुगराज पुरवा और आसपास के गांवों में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था। कभी खेतों के पास तो कभी घरों के नजदीक उसके नजर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। डर के कारण लोग रात में घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे थे। तेंदुआ दिखाई देने की लगातार मिल रही सूचना के बाद वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी थी। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक स्थान पर पिंजड़ा लगाया। रविवार सुबह करीब 3 बजे तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया है। टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में पिछले कई दिनों से बना डर काफी कम हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here