BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में सरकारी स्कूल में घुसा कोबरा:छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप, युवक...

बहराइच में सरकारी स्कूल में घुसा कोबरा:छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप, युवक ने सुरक्षित पकड़ा सांप

0
1


बहराइच के शिवपुर ब्लॉक के मुसल्लमपुर परिषदीय विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हड़कंप मच गया। दरअसल, विद्यालय परिसर में एक कोबरा सांप घुस आया था। सांप को देखते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में अफरा-तफरी फैल गई। तुरंत बच्चों को सांप से दूर किया गया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम को जैसे ही जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंच गए। कलीम ने आसपास के लोगों से बात की और पास के गांव में रहने वाले एक युवक को बुलाया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सांप की मौजूदगी से शिक्षक और अभिभावक भी चिंतित दिखे। स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए बच्चों को सुरक्षित जगह पर रखा। युवक ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी कोशिश के बाद कोबरा को काबू में किया। उसने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर जहरीले कीड़े-मकोड़ों के आने का खतरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here