
महराजगंज पुलिस ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संज्ञान लेते हुए सीओ निचलौल को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस की ओर से यह जानकारी रविवार को जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक अखिलेश यादव (चौकी प्रभारी अड्डा बाजार), उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार, कांस्टेबल रामकृत यादव और कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल हैं।
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित:वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई,...
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































