BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home लेटेस्ट न्यूज़ ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मारपीट एवं गाली-गलौज के अपराध में चार अभियुक्तों...

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत मारपीट एवं गाली-गलौज के अपराध में चार अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की सजा एवं ₹500/- के अर्थदंड से दंडित

0
37

 

 

 

श्रावस्ती। विदित हो कि महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों में अपराधियों को सजा दिलाने हेतु पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ महोदय द्वारा प्रदेश स्तर पर ऑपरेशन कनविक्शन* अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी मॉनीटरिंग अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी की जा रही है।उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा महत्वपूर्ण एवं चिन्हित अभियोगों का स्वयं पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा अभियुक्तों को त्वरित सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह सहित संबंधित थाना प्रभारियों एवं पैरोकारों को निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता एवं कोर्ट पैरोकार की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप आज दिनांक 02.02.2026 को मा0 न्यायालय JM-05 जनपद बहराइच द्वारा थाना गिलौला पर पंजीकृत NCR नं0 201/2000, धारा 323, 504 भादवि के अभियुक्तगण नरेन्द्र कुमार पुत्र हुकुम सिंह, रामा दल पुत्र चिंताराम, विजय कुमार पुत्र परशुराम एवं श्रवण कुमार पुत्र परशुराम निवासीगण सहदेई दाखिला रायडीह थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को वादी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं गाली-गलौज करने के अपराध में दोषसिद्ध पाते हुए *प्रत्येक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा एवं ₹500/- के अर्थदंड से दंडित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here