Home लेटेस्ट न्यूज़ वरिष्ठ पत्रकार का असामयिक निधन:पत्रकारिता जगत में शोक, सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों ने जताया...

वरिष्ठ पत्रकार का असामयिक निधन:पत्रकारिता जगत में शोक, सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों ने जताया दुख

0
2


बलरामपुर में वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। इसे पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। राकेश सिंह एक प्रतिभाशाली, संवेदनशील और सशक्त लेखनी के धनी पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और जनसमस्याओं को जिम्मेदारी के साथ सामने रखा। उनके सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पत्रकारिता जगत में उनके साथियों और परिचितों के बीच विशेष आत्मीयता थी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि यह समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक प्रतिभाशाली, कर्मठ एवं संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। राकेश सिंह का योगदान और उनकी लेखनी लंबे समय तक लोगों के बीच याद की जाती रहेगी। शोकाकुल पत्रकारों, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here