
स्टारवर्डस पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में कवि ज्ञान प्रकाश’आकुल’ के नाम’ कवि सम्मेलन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अरुण प्रकाश पांडेय ने की, जो साहित्य संगम बलरामपुर के अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम का संचालन आयोजक और हास्य कवि विनोद सिंह कलहंस ने किया। इस कवि सम्मेलन में कई कवि और साहित्यकार शामिल हुए। इनमें डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘प्रकाश’, डॉ. दिनेश त्रिपाठी ‘शम्स’, ज्ञान प्रकाश ‘आकुल’, सुश्री मीता गुप्ता, कन्हैया लाल मधुर, कुमार प्रशांत, रेहान अशरफ ‘उत्साही’, आशीष वर्मा, अशोक सिंह चौहान, चंद्रशेखर ‘नवल’, डॉ. अभिषेक सिन्हा, लक्ष्मी नारायण अवस्थी और कहानीकार प्रदीप मिश्र जैसे नाम शामिल थे। कवियों और गीतकारों ने अपनी बेहतरीन रचनाएं सुनाईं। रेहान अशरफ ने अपनी कविता में कहा, “आसमाँ को खींच के धरती पे ला सकते हो तुम, चाह लो तो हाथ पे पौधे उगा सकते हो तुम…”। ओमप्रकाश मिश्र ने अपनी रचना में कहा, “ढूंढोगे तो कहीं न कोई और है, अपना भारत दुनिया का सिरमौर है।” हास्य कवि विनोद कलहंस की कविताओं पर लोग खूब हंसे। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी कवियों और साहित्यकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।




















































