MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
Home उत्तर प्रदेश UP: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों...

UP: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले

0
2

UP: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला किए गए IAS अधिकारियों में सुमित राजेश महाजन, डॉ. सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉ. विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा के नाम शामिल हैं। सरकार की ओर से इन अधिकारियों की नई तैनाती से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं।

 

34 PCS अफसरों का भी तबादला

इसके साथ ही प्रदेश में 34 PCS अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इनमें जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार और शुभेन्दु शेखर सिंह शामिल हैं।

11 सितंबर को भी हुआ था प्रशासनिक बदलाव

इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया था। उस समय 5 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादला किया गया था। दो जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए थे। जालौन के डीएम राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था, जबकि विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।

लखनऊ समेत कई अहम पदों पर बदली जिम्मेदारी

उस फेरबदल में PCS अधिकारी सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव बनाया गया था। वह इससे पहले भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वहीं LDA के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को भी यूपी में 13 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले appeared first on Breaking Tube.