BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मोतीपुर सीएचसी में बुखार के मरीजों से बेड फुल:वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और...

मोतीपुर सीएचसी में बुखार के मरीजों से बेड फुल:वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और टाइफाइड के मरीज बढ़े, अधीक्षक ने कहा- दवाएं पर्याप्त

0
0


मोतीपुर, बहराइच। मौसम बदलते ही मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की भारी भीड़ हो गई है। यहां बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अस्पताल में बेड की कमी हो गई है। सुबह से ही ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और टाइफाइड के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर बुखार का ज्यादा असर दिख रहा है। इस बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉ. महेश विश्वकर्मा ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में दवाओं की पूरी व्यवस्था है और सभी मरीजों का ठीक से इलाज किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा है कि घबराएं नहीं। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और बुखार होने पर तुरंत अस्पताल आएं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से इलाके में खास स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग भी की है।