BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर :मुख्य मार्ग पर ढाई फीट गंदा पानी भरने से ग्रामीणों का...

बुलंदशहर :मुख्य मार्ग पर ढाई फीट गंदा पानी भरने से ग्रामीणों का जीना मुहाल, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप; हादसों का सबब बना जलभराव

0
2

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चहला में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव चहला में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें चरम पर पहुंच गई हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर करीब ढाई फीट तक पानी भर जाने से रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इस विकट स्थिति के कारण ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह बाधित हो गया है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पलट रहे ई-रिक्शा, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जमा गहरे पानी में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। कई बार ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट चुके हैं, जिससे चालक और राहगीर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो गांव में संक्रामक और जानलेवा बीमारियां फैल सकती हैं।

स्कूल नहीं पहुंच पा रहे बच्चे

जलभराव का सबसे गंभीर असर नौनिहालों के भविष्य पर पड़ रहा है। रास्ते पर अत्यधिक पानी भरा होने के कारण मासूम बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनका शिक्षण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। अभिभावक बच्चों को गिरकर घायल होने के डर से घर पर ही रखने को मजबूर हैं।

सालों से फाइलों में दबा समाधान, प्रधान की खेती भी ठप

ग्राम प्रधान रऊफ खान ने बताया कि गांव में पानी की निकासी का कोई मुकम्मल रास्ता न होने के कारण यह समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर मामले की गंभीरता से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान के मुताबिक, जलभराव के चलते उनकी स्वयं की 7-8 बीघा निजी कृषि भूमि वर्षों से डूबी हुई है, जिसके कारण वह उस पर खेती तक नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर नाले का निर्माण कराने और मार्ग को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।

Voice Of News 24