BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामनगर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित:काली मंदिर प्रांगण में...

रामनगर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित:काली मंदिर प्रांगण में सोमवार को नवयुवक गणेश पूजा समिति ने की स्थापना, भक्तिमय रहा माहौल

0
1


रामनगर के सेमरा नानपारा में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यह स्थापना स्थानीय काली मंदिर के प्रांगण में हुई। श्री नवयुवक गणेश पूजा समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के नारों के साथ प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हवन पूजन भी किया गया। मूर्ति स्थापना के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मूर्ति स्थापना के समय श्री नवयुवक गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यज्ञ सैनी, विमल श्रीवास्तव, अरुण कुमार यज्ञ सैनी, अखिलेश गुप्ता और सौरभ जायसवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।