BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: 50 मीटर जर्जर सड़क ने बढ़ाई 29 गांवों के लोगों की...

जौनपुर: 50 मीटर जर्जर सड़क ने बढ़ाई 29 गांवों के लोगों की मुश्किलें; बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

0
8

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के हूसेपुर से बीबीपुर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के हूसेपुर से बीबीपुर को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा लंबे समय से पूरी तरह जर्जर और गड्ढों में तब्दील है, जिससे परेशान होकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई।

29 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है यह रास्ता

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि यह महत्वपूर्ण मार्ग करीब 29 गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने को लेकर जिम्मेदार विभाग और प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है।

स्कूली बच्चों और वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबतें

सबसे अधिक परेशानी उन स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है। उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरे रास्ते के कारण बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा, दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह सड़क हादसों का सबब बन चुकी है, और बारिश के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की है कि हूसेपुर-बीबीपुर मार्ग के इस क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को इन समस्याओं से निजात मिल सके।

 

Voice Of News 24