MNT News Bharat - Live News Ticker
BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
News Sliding Menu
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन:सानिया ने 100-200 मीटर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन:सानिया ने 100-200 मीटर और लंबी कूद में जीता गोल्ड; फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम चैंपियन

0
3
राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन:सानिया ने 100-200 मीटर और लंबी कूद में जीता गोल्ड; फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम चैंपियन

श्रावस्ती में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो गया। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में अंडर-14 बालक फुटबॉल और जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाहिद अहमद ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जूनियर एथलेटिक्स की बालिका वर्ग में सानिया बानो ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में नैना द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मयंक और किशनलाल का दबदबा बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मयंक गुप्ता विजेता रहे। उन्होंने लंबी कूद में भी पहला स्थान हासिल किया। किशनलाल ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में बाजी मारी, जबकि बॉबी राणा 800 मीटर दौड़ में अव्वल रहे। फुटबॉल में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने विजेता का खिताब जीता। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोठवा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आशुतोष त्रिपाठी और आदित्य शर्मा को विशेष रूप से पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ बोले- खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं समापन समारोह में सीडीओ शाहिद अहमद ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को शिक्षा के साथ जोड़कर जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, मेहनत और लगन की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here