BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग सुल्तानपुर: ट्रक से गायब हुई 41 टन सरिया का खुलासा, दो गिरफ्तार,...

सुल्तानपुर: ट्रक से गायब हुई 41 टन सरिया का खुलासा, दो गिरफ्तार, ट्रक और ट्रेलर जब्त

0
3

सुल्तानपुर: कूरेभार थाना क्षेत्र में चोरी की गई करीब 41 टन सरिया पुलिस ने बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद सरिया की कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सरिया से लदे ट्रक के अलावा वारदात में इस्तेमाल ट्रेलर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

नहर के पास घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कूरेभार उपेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने 12 सितंबर को ऐनपुर नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अभय मिश्रा (22) निवासी सराय कल्याण, थाना कादीपुर और चन्दन गौतम (19) निवासी सोनावां, थाना चांदा को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: बांदा में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गेहूं-चना समेत नकदी बरामद

ट्रक से बरामद हुई 41 टन सरिया

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर ट्रक संख्या UP45T 8071 से करीब 41 टन सरिया बरामद की गई। इसके साथ ही चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए ट्रेलर संख्या HR38AJ0482 को भी जब्त किया गया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 19 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

लखनऊ पहुंचनी थी सरिया, रास्ते में हुई चोरी

मामले में वादी निमेन्द्र गोयल ने पुलिस को बताया था कि उनके मामा की फर्म एस ट्रेडर्स के जरिए सरिया मंगाई गई थी और इसे लखनऊ पहुंचाया जाना था। तय स्थान पर माल नहीं पहुंचने पर पड़ताल की गई तो पता चला कि कूरेभार क्षेत्र में सरिया चोरी कर उसे बेच दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/2026 दर्ज कर धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

Also Read: ‘बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर…’, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

दो अन्य आरोपितों के नाम भी जांच में आए

पुलिस की जांच के दौरान मामले में जयदीप यादव और सौरभ के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब उनकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)