BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home बस्ती बस्ती जिले के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के रूधौली तहसील कार्यकारिणी की...

बस्ती जिले के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के रूधौली तहसील कार्यकारिणी की बैठक

0
1

बस्ती – आज दिनांक 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को नगर पंचायत रूधौली कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। इस विशेष बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय मंडल अध्यक्ष श्री डॉ. बलराम त्रिपाठी जी, बस्ती जिला अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी जी, और बस्ती जिला महामंत्री श्री अनिल कुमार पाण्डेय जी उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष व बस्ती जिले के महामंत्री का तहसील अध्यक्ष रूधौली अरुण कुमार मिश्र जी द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत सम्मान किया गया। चूंकि, रूधौली तहसील के बैठक में यह मंडलाध्यक्ष जी का यह प्रथम आगमन था, इसपर संरक्षक डॉ. एस.के. सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे स्थानीय संगठन के लिए एक ख़ास मौका बताया। उन्होंने कहा, आपके आगमन से संगठन को बल और एक नई दिशा मिलेगी।

इसके तत्पश्चात संगठन के उक्त शीर्ष पदाधिकारियों की अगुवाई में इस समीक्षा बैठक का शुभारंभ हुआ।

बैठक की कार्यवाही तहसील कार्यकारिणी के पत्रकार साथियों के परिचय से शुरू हुआ। पत्रकारों के परिचय के साथ आए हुए शीर्ष पदाधिकारियों ने स्थानीय पत्रकारों के संगठन के बेहतरी हेतु सुझाव मांगे और उसे सुना भी। रूधौली संगठन के सभी पत्रकारों के सुझावों का बस्ती जिला महामंत्री श्री अनिल पाण्डेय जी ने स्वागत किया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए बस्ती जिला अध्यक्ष श्री त्रिपाठी जी ने बताया कि संगठन को एक परिवार की तरह काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, “संगठन में एकजुटता बनी रहे, किसी तरह की कटुता संगठन के पत्रकारों के बीच नहीं रहे, इसका ख्याल रखना है।”

श्री अध्यक्ष जी ने पत्रकारिता में आने वाली चुनौतियों से अवगत भी कराया और उससे निपटने की जरूरी टिप्स भी दिए।

समीक्षा बैठक में सिद्धार्थनगर जिले से पधारे मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी जी ने अपना संबोधन इन लाइनों से शुरू किया की-

बैठक तो एक बहाना है।
मुलाकातों का ये सिलसिला पुराना है।।

मंडल अध्यक्ष जी द्वारा ग्रापए संगठन के प्रादेशिक विस्तार, संगठन में तकनीकी व्यवस्थाएं लागू होने की स्थिति, और संगठन के राज्यस्तरीय आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उन्होंने, रूधौली तहसील कार्यकारिणी में नई उमंग भरते हुए स्पष्ट कहा कि, “संगठन में शक्ति होती है, हमें एकजुट रहना है। हमारा ग्रापए आने वाले दौर में नई कामयाबी को हासिल करने जा रहा है।”

इस समीक्षा बैठक में डॉ. परशुराम वर्मा, शंकर यादव, मोहित कुमार गुप्ता, संतोष कसौधन, श्रवण कुमार पाण्डेय, नीरज चौधरी, रमेश चंद्र, सत्य प्रकाश बरनवाल, गूंजेश्वरी सिंह, योगेश्वर त्यागी, राजन चौधरी उपस्थित रहे।