Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए दिनेश पाठक:श्रावस्ती में राम पारस...

मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए दिनेश पाठक:श्रावस्ती में राम पारस भार्गव को 37 वोट से हराया

श्रावस्ती में मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में दिनेश कुमार पाठक ने राम पारस भार्गव को 37 वोट से हराया। पाठक को 212 और भार्गव को 175 वोट मिले।
नतीजे घोषित होने के बाद समर्थकों और अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से पाठक का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पाठक ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के सम्मान और हितों के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।