Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश टंडवा महंत सीताद्वार में 24 नवंबर को मेला लगा:दूर-दराज से दुकानदार पहुंचे,...

टंडवा महंत सीताद्वार में 24 नवंबर को मेला लगा:दूर-दराज से दुकानदार पहुंचे, झूले, मौत का कुआं और जादू के कार्यक्रम भी

इकौना क्षेत्र के टंडवा महंत सीताद्वार में 24 नवंबर को हर साल की तरह मेला लगा। आसपास के गांवों के लोग मेले में पहुंचे। दूर-दराज के शहरों और मुंबई से दुकानदार दुकानें लेकर आए।
मेले में कपड़े, खिलौने, घरेलू सामान और दूसरी चीजों की दुकानें लगी हैं। बच्चों और युवाओं के लिए राउंडिंग झूला, नाव झूला और मौत का कुआं समेत कई झूले लगाए गए हैं।
मौत के कुएं में मोटरसाइकिल से करतब दिखाने की तैयारी है। मेले में दो से तीन जादूगर भी पहुंचे हैं। वे जादू के खेल और करतब दिखाएंगे।
मेले में खान-पान की दुकानें भी लगी हैं। महिलाएं और पुरुष जरूरत का सामान खरीद सकते हैं।
मेले में आने वाले लोगों की देखभाल के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधा के लिए एंबुलेंस और दवाएं उपलब्ध हैं।