महराजगंज के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को मधवलिया गौसदन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की देखभाल और संरक्षण की व्यवस्थाएं देखीं। पशु शेड, बीमार पशुओं के शेड, वर्मी कंपोस्ट इकाई, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की उपलब्धता का जायजा लिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि गौसदन में 738 गोवंश हैं। इनमें 582 नंदी और 156 गायें हैं। इनके लिए 1033 कुंतल भूसा, 134 कुंतल पशु आहार और 24 कुंतल साइलेज का स्टॉक है। हरे चारे के लिए 6 स्थानीय किसानों से अनुबंध किया गया है। उनसे हरा गन्ना लिया जा रहा है। डीएम ने बीमार गोवंशों के इलाज की व्यवस्था देखी। उन्होंने सभी गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमार पशुओं का इलाज सुनिश्चित करने को कहा। परिसर की साफ-सफाई रखने और सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखने के निर्देश भी दिए। बीडीओ निचलौल संतोष कुमार यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट और गोकाष्ठ बना रही हैं। डीएम ने उत्पादन बढ़ाने और बिक्री के लिए बाजार से जोड़ने और विपणन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने सभी विभागों से गौसदन को आत्मनिर्भर आदर्श मॉडल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा। सीवीओ ने बताया कि तीन स्थायी शेड बनाने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। डीएम ने निर्माण एजेंसी यूपीसीएलडीएफ को जल्द काम शुरू करने और तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोवंशों को गुड़, केला और चना खिलाया और पूजन किया। उन्होंने गौसदन में तैयार महराजा ब्रांड का गोमूत्र से बना कीटनाशक एक किसान को दिया। सीवीओ ने बताया कि इसका ट्रायल चल रहा है और जल्द व्यावसायिक उत्पादन शुरू होगा। डीएम ने महिला समूहों को भी इस योजना से जोड़ने को कहा। इस मौके पर सीवीओ डॉ. एजाज अहमद, बीडीओ संतोष कुमार यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने मधवलिया गौसदन का निरीक्षण किया:738 गोवंशों के लिए 1033 कुंतल भूसा स्टॉक; गुड़, केला और चना खिलाया
BREAKING
NEWS

















